Google Web Stories क्या है? गूगल वेब स्टोरीज कैसे बनाते है?

जैसा कि हम सब जानते हैं कि Google पूरी दुनिया का नंबर वन सर्च इंजन है | गूगल का प्रतिदिन लाखों-करोडो लोग इस्तेमाल करते है,गूगल चाहता भी है की इसको लोग ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करे |

इसी के चलते गूगल अपने यूजर के एक्सपीरियंस को बनाए रखने के लिए अपनी सर्विस समय-समय पर कुछ ना कुछ अपडेट, और नये फीचर भी लाते रहता है|

Google ने एक नया फीचर लॉन्च किया है जिसका नाम है Google Web Stories, जिसके बारे में आज इस पोस्ट में चर्चा करेंगे

अक्सर आपने देखा होगा कि चाहे वों Youtube Shorts हो या फिर Instagram Reels हो या फिर facebook reels हो हर फील्ड में लोगो द्वारा Stories का बहुत ज्यादा उपयोग किया जा रहा है |

इसी को देखते हुए गूगल ने भी अपना फीचर Google web Stories को लांच किया ताकि लोग YouTube, Instagram और Face Book की तरह इसको भी ज्यादा इस्तेमाल करें |

दोस्तों इस पोस्ट में हम चर्चा करेंगे कि Google Web Stories in Hindi क्या है और गूगल वेब स्टोरी कैसे बनाते हैं, इसे बनाने के लिए कौन-कौन सी बातों का ध्यान रखना चाहिए इन सभी के बारे में हम इस पोस्ट में जानेंगे तो पोस्ट को लास्ट तक जरूर पढ़े ताकि कोई जानकारी आपसे मिस ना हो-

google web stories kya hai

Google Web Stories के बारे में बेसिक जानकारी –

Google ने 2 साल पहले Stories of the Web के नाम से इसे लांच किया था, बाद में इसे गूगल ने नए फीचर के साथ अपडेट करके इसका नाम Google Web Stories रख दिया |

आज के समय पर Google इस Web Stories के Feature को बहुत ज्यादा प्रमोट कर रहा है, ताकि इस पर भी ज्यादा से ज्यादा ट्रैफिक आ सके | इसका सबसे ज्यादा फायदा Blogger को हो रहा है, क्योंकि इसमें SEO के लिए मेहनत नहीं करनी पड़ती |

आज के समय पर Google Web Stories में इतनी पॉवर है की आप नए ब्लॉग पर भी बहुत जल्द ट्राफिक ला सकते हो |

अगर आपका एक भी Web Story Viral हो जाता है चाहे वह Google Discover में या फिर Google News Feed में या फिर Google Search में टॉप पर आता है, तो आपको प्रतिदिन एक मिलियन तक का ट्रैफिक मिल सकता है|

यही Google Web Story की पावर है क्योंकि गूगल का यह नए फीचर है गूगल भी यह चाहता है कि इसके अंदर लोग कार्य करें और इसको आगे बढ़ावा दें |

गूगल वेब स्टोरी क्या है?(What is Google Web Stories in Hindi)

Google Web Stories गूगल का एक फीचर है जो Visual Storytelling Format में होता है जो कि यूजर को गूगल के Search result में दिखाई देती है, जब यूजर Google Web Stories पर क्लिक करता है तो यूजर को यह स्टोरी उनको full screen पर दिखाई देती है, Google Web Stories यूजर को उनके इंटरेस्ट के हिसाब से दिखाई जाती है |

Google Web Stories गूगल की AMP तकनीक द्वारा संचालित है, गूगल वेब स्टोरी Social Media जैसे- फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब स्टोरी, से थोड़ी अलग है, इसके द्वारा आप यूजर को लिंक के द्वारा अपनी साइट पर डायरेक्ट ले जा सकते हो |

इसमें आप Text, Audio, Video,Images और Animation का इस्तेमाल भी कर सकते हो, साथ ही आप Google Web Stories में Google Adwords, Call to Action, और link भी शामिल कर सकते हैं।

Google Web Stories गूगल में कैसे दिखाई देती है?

Google Web Stories को देखने के लिए हमें गूगल में कुछ सर्च करना होगा, जैसे कि उदाहरण के लिए हम गूगल में Admit card 2022 सर्च करते हैं और जो रिजल्ट हमें दिखाई दे देता है उसे आप नीचे दिए गये इमेज में देख सकते हैं |

google web stories kya hai

Google web stories के क्या-क्या फायदे है?

  1. Google Web Stories का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप कम समय में ज्यादा ट्राफिक अपनी वेबसाइट पर लेकर आ सकते हो |
  2. Fast Loading- गूगल वेब स्टोरी में AMP की तरह काम करता है जिसकी वजह से पेज बहुत फास्ट लोड होता है या खुलता है जिसे यूजर एक्सपीरियंस भी बढ़ता है |
  3. Analytical Performance- गूगल वेब स्टोरी में Analytics होता है जिसकी मदद से हम वेब स्टोरी की सारी एक्टिविटी का पता लगा सकते हैं |
  4. Increase Organic Traffic – गूगल वेब स्टोरी के द्वारा हम अपनी वेबसाइट के ऑर्गेनिक ट्रैफिक को बढ़ा सकते हैं क्योंकि गूगल वेब स्टोरी गूगल रिजल्ट प्लीज के अलावा अन्य जगह जैसे- Discover, Google Apps आदि जगहों पर भी दिखाई देती है, जो कि आप की वेबसाइट पर ट्रैफिक को बढ़ाने में मदद करता है |
  5. Increase Website Revenue – अगर आपके वेबसाइट पर गूगल ऐडसेंस अप्रूव है तो आप गूगल वेब स्टोरी में गूगल ऐडसेंस लगाकर पैसे कमा सकते हो |
  6. fast Content Deliver – बेब स्टोरी एक ऐसा जरिया है जिसके द्वारा आप बहुत कम समय में अपनी पोस्ट को ऑडियंस तक पहुंचा सकते हो, और आप अपनी वेबसाइट पर ट्रैफिक ला सकते हो |
  7. Easy to Use- गूगल बेब स्टोरी को बनाना बहुत ही आसान है, इसको Pre Designed Templates की मदद से बहुत आसानी से बना सकते हो | अगर आपकी साइड वर्डप्रेस पर है या फिर blogger.com पर है दोनों तरीकों पर किस प्रकार बनाया जाता है इसके लिए आप नीचे पोस्ट में पढ़ सकते हैं |
  8. Google Web Stories में आपको किसी भी प्रकार की बैकलिंक की आवश्यकता नहीं पड़ती |
  9. अगर आप की नई वेबसाइट है तो आप पहले दिन से ही गूगल वेब स्टोरी के द्वारा अपनी वेबसाइट पर ट्रैफिक ला सकते हो |
  10. गूगल वेब स्टोरी को आप सोशल मीडिया पर भी शेयर करके अपनी वेबसाइट पर ट्रैफिक ला सकते हो |

Google web stories कैसे बनाये?

Google Web Stories को बनाने से पहले आपको यह जानना जरूरी है कि आप की वेबसाइट किस जगह पर होस्ट है, अगर आपकी साइट WordPress पर होस्ट है या फिर Blogger.com पर दोनों ही तरीको के बारे में नीचे दिया गया है |

WordPress Website पर Google web stories कैसे बनाये?

WordPress Website पर web story बनाने के लिए नीचे दिए गए Steps को फॉलो करें?

  1. सर्वप्रथम आपको WordPress Admin पैनल को Login करना है उसके बाद आपको Web Stories Plugin को Install करके Active करना है |
  2. उसके बाद आपको लेफ्ट साइड बार में Stories के नाम से ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करना है |
  3. उसके बाद आपको सेटिंग में जाना है और Google Analytics Code और Publisher Logo, को Setup करना है |
  4. सेट अप करने के बाद Create New Story पर क्लिक करे |
  5. उसके बाद आप अपने अनुसार रेडिमेंट Template चुन सकते है और अपने अनुसार कस्टमाइज करके स्टोरी बनाए |
  6. उसके बाद वेब स्टोरी का SEO करे (SEO करने के लिए नीचे दिए गये टिप्स को फॉलो करे) और Publish कर दे |

Blogger के लिए Google web stories कैसे बनाये?

Blogger पर Web Stories बनाने के लिए नीचे दिए गए टिप्स को फॉलो करें-

  1. सर्वप्रथम आपको गूगल में makestories.io सर्च करे और Make Stories की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं |
  2. उसके बाद आपको टॉप राइट कॉर्नर में Sign up का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करना है|
  3. इसके बाद आपके सामने फोरम खुलेगा जिसमें आपको Name, Email id, Password डालकर साइन अप कर लेना है |
  4. जैसे ही आप साइन अप करते हैं उसके बाद आप की इमेल पर एक है वेरीफिकेशन मेल जाएगा जिसको आपको वेरीफाई करना है |
  5. उसके बाद आपके सामने Create New Workspace के ऑप्शन पर क्लिक करना है|
  6. उसके बाद आपके सामने दूसरा पेज खुलेगा जिसमें आपको Image,Workspace Name, Industry,को भरना है |
  7. आपके सामने एक पेज खुलेगा जिसमें आपको ईमेल आईडी का ऑप्शन दिखाई देगा, अगर आप किसी और को भी Editor बनाना चाहते हो तो उसका ईमेल आईडी डाल दे और Continue पर क्लिक करें नहीं तो Skip के ऑप्शन पर क्लिक करें|
  8. अब आपके सामने Manage Member का पेज खुलेगा उसमें आपको किसी फ्रेंड की या अपनी दूसरी ईमेल आईडी को डालना है, और Continue पर क्लिक करना है |
  9. अब आपको लेफ्ट साइड कॉर्नर में Create New Story का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करना है अब आपको को स्टोरी का Title डालना है और टाइटल से समंधित Tag को डालकर और Continue के option पर क्लिक करना है |
  10. ऊपर दी गई सारी प्रक्रिया को फॉलो करने के बाद ही make stories के द्वारा ब्लॉगर के लिए Web Story बना सकते हो |

Google Web Stories के लिए SEO Guidelines

  1. Google Web stories का SEO करने के लिए आपको सबसे पहले स्टोरी का Title डालना होगा, ध्यान रहे आप का टाइटल Maximum 90 Characters से ज्यादा का नहीं होना चाहिए |
  2. वेब स्टोरी में आप कम से कम 100 Characters का होना जरुरी है और अधिकतम 280 Characters से ज्यादा Text न रखे |
  3. Google Web Stories में आप Audio, Images और Video को High-Quality का उपयोग करे।
  4. अगर आप स्टोरी में Image का प्रयोग कर रहे हैं तो उसमे Alt Tag लगाना न भूले |
  5. अगर आप बेब स्टोरी में वीडियो को प्रयोग कर रहे हैं तो आप उसमे 15 – 60 Second तक वाले वीडियो का ही उपयोग करे।
  6. Google Web Stories अपना वेबसाइट Logo भी ऐड करें |
  7. स्टोरी में पोस्टर इमेज जरुर लगाये |
  8. वेब स्टोरी के अच्छे SEO के लिए Structured Data का उपयोग करे।
  9. वेब स्टोरी आप को कम से कम 5 पेज का बनाना होगा और अधिकतम 30 पेज तक |
  10. इसमें आपको अच्छा सा डिस्क्रिप्शन डालना होगा जिसमे आप को अधिकतम 200 Characters तक का ही उपयोग करना है|
  11. अपनी बेव स्टोरी के Keyword से रिलेटेड 5- 6 keyword Tag का भी उपयोग करे, इसका उपयोग करने से गूगल को यह पता चलता है कि यह वेब स्टोरी किस टॉपिक के बारे में है |
  12. अगर आप अपनी वेब स्टोरी में अपनी वेबसाइट का लिंक लगा रहे है तो कोशिश करे की आपकी वेबसाइट का link वेब स्टोरी के लास्ट पेज में ही रखे |

पहले ऊपर दी गई सारी जानकारियों को फॉलो करे उसके बाद अपनी Web Story का AMP Test करना है उसके लिए आपको अपनी वेब स्टोरी का Link कॉपी करना है और AMP पर डाल देना है, इससे आप Web Story की प्रॉब्लम का पता लगा सकते हैं |

AMP Test करने के लिए आपको Google में AMP Test टाइप करके सर्च करें, उसके बाद गूगल के AMP Test Tool पर जाये, और वहां पर अपनी बेब स्टोरी का URL डालें |

Google Web Stories को Monetize कैसे करें?

Google Web Stories को monetize करने के लिए आपको Google AdSense की Slot ID को Web Story की Plugin या Website में लगा कर वेब स्टोरी को Monetize कर सकते है |

यह भी पढ़े-

  1. नए ब्लॉग/वेबसाइट का ट्रैफिक कैसे बढ़ाये?
  2. Keyword क्या है, कीवर्ड रिसर्च कैसे करे?

Conclusion

दोस्तों इस पोस्ट में हमने जाना कि Google Web Stories Kya Hai? और इसे कैसे बनाते हैं, इसके क्या-क्या फायदे हैं के बारे में जाना, आशा करता हूं कि आपको इस पोस्ट में दि गई जानकारी अच्छी लगी होगी,

अगर आपके मन में Google Web Story संबंधित कोई प्रश्न हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में कर सकते हैं | ऐसी ही हेल्पफुल जानकारी के लिए Rajasthani Bhaiya साईट पर जरुर आये |

धन्यवाद

गूगल वेब स्टोरी क्या है?

गूगल बेब स्टोरी गूगल का एक फीचर है जो Visual Storytelling Format में होता है जो कि यूजर को गूगल के Search result में दिखाई देती है, जब यूजर गूगल वेब स्टोरी पर क्लिक करता है तो यूजर को यह स्टोरी उनको full screen पर दिखाई देती है,गूगल वेब स्टोरी यूजर को उनके इंटरेस्ट के हिसाब से दिखाई जाती है |

गूगल वेब स्टोरी हमें कहां-कहां पर दिखाई देती है?

गूगल बेब स्टोरी हमें Google Search Result में Google Discover में और Google News App में दिखाई देती है|

वर्डप्रेस पर वेब स्टोरी बनाने के लिए कोनसी Plugin का इस्तेमाल करे?

वर्डप्रेस पर स्टोरी बनाने के लिए Web Stories Plugin का इस्तेमाल करे |

Blogger.com पर वेब स्टोरी कैसे बनाये?

ब्लॉगर पर वेब स्टोरी बनाने के लिए आपको makestories.io साइट का प्रयोग करें |

Google Web Stories को Monetize कैसे करें?

Google Web Stories को monetize करने के लिए आपको Google AdSense की Slot ID को Web Story की Plugin या Website में लगा कर वेब स्टोरी को Monetize कर सकते है |

4 thoughts on “Google Web Stories क्या है? गूगल वेब स्टोरीज कैसे बनाते है?”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *