अपने नकारात्मक एटीट्यूड (सोच) को पॉजिटिव कैसे बनाएं?

Intro – Negative Attitude Ko Positive Attitude Me Kaise Badle – हेलो दोस्तो स्वागत है आपका राजस्थान भैया साइट पर, आज हम इस पोस्ट में जानेंगे कि अपने Attitude को कैसे बदले, अपने Negative Attitude को बदलकर Positive Attitude की तरफ कैसे ले जाए, जानने के लिए इस पोस्ट में अंततक जरूर बने रहे, ताकि आपसे कोई भी जानकारी मिस ना हो तो चलिए शुरू करते हैं-

Attitude शब्द के बारे में सक्सेसफुल लोगों का मानना है, कि जब भी आपके जीवन में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी आती है तो इस कारण आपका Attitude होता है, कि आप इस परेशानी को किस प्रकार देख रहे हैं | कुछ लोग परेशानी को परेशानी मान लेते हैं, और कुछ लोग उस परेशानी को अपॉर्चुनिटी मान लेते हैं |

अगर आप अपने Positive Attitude पर काम करते हो तो आपको हर जगह अपॉर्चुनिटी दिखाई देती है, आपको डर की जगह कॉन्फिडेंस आ जाता है, मुश्किल रास्ते से आसानी के साथ निकलना और भी आसान हो जाता है, लाइफ में अच्छे रिजल्ट दिखना शुरू हो जाते हैं |

Apne Attitude ko Kaise Badle – Rajasthani Bhaiya

Negative Attitude Ko Positive Attitude Me Kaise Badle

आप किसी प्रकार की अच्छी बुक उठाकर देख लो, आपको हर जगह एटीट्यूट के बारे में ही बताया जाएगा, अगर आपके अंदर Attitude ही नहीं होगा तो आपको किसी प्रकार की Skill के बारे में बता दिया जाये, आपको किसी प्रकार की अपॉर्चुनिटी दे दी जाये, आपका उसको करने में मन ही नहीं लगेगा जब तक कि आपका Attitude सही नहीं होगा |

अगर आपको अपनी जिंदगी को बेहतर बनाना है तो आपको अपना Attitude बदलना होगा, तो क्यों ना हम अपने एटीट्यूड पर ही काम करे, जिससे कि अपना आने वाला जीवन अच्छा बन सके |

आगे हमें इसी बात पर चर्चा करेंगे कि कैसे हम अपने अन्दर सक्सेसफुल लोगों के जैसा Attitude कैसे बनाए, लेकिन उससे पहले यह जान लेते है की Attitude क्या होता है,चलिए आगे बढ़ते हैं |

Attitude क्या होता है?

लोग अकसर Attitude शब्द के बारे में गलत समझते हैं, कि यह वो वाला Attitude है जो लोग अक्सर दिखाते हैं या समझते है- कि “भाई तेरे अन्दर तो बहुत Attitude है, भाई इतना Attitude मत दिखा” नहीं दोस्तों

आज हम जिस एटीट्यूट के बारे में बात कर रहे हैं, उस Attitude का मतलब है की “आप चीजों को किस प्रकार देखते है, किस प्रकार समझते है, किस प्रकार करते” आदि से है, आगे हम एटीट्यूट को पूरी तरह से समझने और उसे बदलने के बारे में चर्चा करेंगे |

Attitude के प्रकार (Type of Attitude)

अगर सिंपल भाषा में Attitude को समझे तो एटीट्यूड के तीन प्रकार होते हैं,

1. Negative Attitude

यह ऐसा Attitude है जो आज के समय पर अकसर लोगों में देखा जाता है, Negative एटीट्यूड वाले लोग अकसर हर चीज को लेकर Complaine करते रहते हैं, कि- मुझे नहीं लगता कि मेरा रिजल्ट अच्छा आएगा, मुझे नहीं लगता कि मैं यह काम कर सकता हूं, यह पॉसिबल नहीं है, मेरा सामने वाला कुछ नहीं कर सकता, ऐसे लोगों को हर जगह प्रॉब्लम नजर आती हैं, एसी बाते करने वाले लोगो में हमेशा Negative Attitude होता है |

2. Confused People

ये ऐसे लोग होते हैं जो हर समय पर कंफ्यूज रहते हैं, इनको समझ में नहीं आता कि उन्हें क्या करना चाहिए, उनको समझ में नहीं आता कि उनका Attitude किस तरफ जा रहा है, Confused Attitude वाले व्यक्ति सोचते हैं कि “मैं कर पाऊंगा या मैं नहीं कर पाऊंगा, चलो मै एक बार Try करके देखता हु, यह मेरे से नहीं होगा, मैं कोशिश तो कर लूंगा अगर ना हो पाए तो, यह सब बाते हमेंशा Confused एटीट्यूड People सोचते रहते है |

जिन Attitude के बारे में हमने बात की है, ये एटीट्यूड ज्यादातर हमेशा ऐसे लोगों में ही दिखाई देता है जो असफल लोग होते हैं, आपको यह Attitude कभी भी सफल लोगो में नहीं दिखाई देगा |

सफल लोगो में जो Attitude दिखाई देता है, जिसके कारण वो सफल हुए हैं, अगर हमें भी अपने अंदर सफल लोगों के जैसा एटीट्यूड लाना है तो हमें सफल लोगों के जैसे ही नजरिए से देखना होगा, उस Attitude के बारे में हम आगे बात करेंगे जिसका नाम है- Positive Attitude |

3. Positive Attitude / Powerful Attitude

यह वो Attitude है जो सफल लोगों में दिखाई देता है, यह Attitude जिन लोगों में पाया जाता है, वे लोग हमेशा किसी भी काम को करने के लिए तैयार होते हैं, ये लोग अपने आप में साहसी होते हैं, ये आगे बढ़ने के लिए हमेशा हिम्मत रखते हैं, इन लोगों में हमेशा उनके काम के प्रति जोश भरा रहता आदि, ये खूबीयां हमेशा सफल लोगों में ही पाई जाती हैं |

अब तक हमने यह जाना कि Attitude कितने प्रकार के होते हैं, अब आगे हम यह जानेंगे कि अपने Negative Attitude Ko Positive Attitude Me Kaise Badle, Positive Attitude यानी कि सफल लोगों के जैसा Attitude Kaise उत्पन्न करें, अपने अंदर Positive Attitude को लाने के लिए क्या करना होगा. इसके बारे में अब हम आगे चर्चा करेंगे, तो चलिए शुरू करते हैं-

अपनी नकारात्मक सोच को पॉजिटिव कैसे बनाएं?

  1. हमें क्या बदलना होगा
  2. अपना Focus बदले
  3. अपना Purpose खोजे
  4. हमेशा कोशिश करते रहे
  5. सकारात्मक सोचे
  6. कभी भी डरे नहीं
  7. हमेशा सीखते रहे
  8. समय का उपयोग करें

Negative Attitude Ko Positive Attitude Me Kaise Badle?

1. हमें क्या बदलना होगा

अगर आपको अपने Negative Attitude को Positive एटीट्यूड में बदलना है तो आपको सबसे पहले अपने अंदर यह Analysis करना होगा कि “मुझे अपने आप में क्या बदलाव करना होगा” आपके अंदर उस चीज को ढूंढना होगा जिससे आप के अंदर Negative एटीट्यूड वाली समस्या पैदा होती है |

जब तक आपको अपने अंदर की समस्या का पता नहीं होगा, तब तक आप उसका इलाज नहीं कर पाओगे | आपको अपने अंदर यह एनालिसिस करना होगा कि कोनसी स्थिति में मेरा Attitude Negative रहता है, क्यू मैं कंप्लेन करता हूं, कौनसे मोके पर मै फिसल जाता हूं, मैं कैसी स्थिति में डरता हूं आदि, आपको उन सारी चीजों को देखना होगा, जिनसे आप Negative होते हैं |

2. अपना Focus बदले

Positive Attitude को लाने के लिए आपको अपना Focus Change भी करना होगा, क्योंकि हर चीज के अलग-अलग नजरिये होते हैं, लेकिन प्रॉब्लम यह होती है कि हम हर चीज को एक ही नजरिये से देखते हैं और एक ही नजरिए से सोचते हैं, जिसके कारण हमें अच्छे परिणाम नही मिल पाते |

अकसर यह लोगों की गलती नहीं है, उनके आसपास का माहौल ही ऐसा होता है जिसके कारण वह ऐसा सोचते हैं, लेकिन इसका मतलब यह भी नहीं है कि हम अपने माहौल के हिसाब से ही रहे, समयानुसार आपको अपने आप में बदलाव लाना होगा |

आपको जो चीज प्रॉब्लम लगती है, उस चीज के लिए आपको नजरिया बदलना होगा, हो सकता है वह चीज आपको दूसरे नजरिए से सही लगने लग जाए |

अगर हम इसे एक उदाहरण के द्वारा समझे तो एक आधा गिलास में पानी भरे, और उसे अलग-अलग लोगों को दिखाएं जाये, तो यह आधा गिलास किसी को आधा खाली दिखाई देगा और किसी को आधा भरा हुआ दिखाई देगा, बस फर्क इतना है कि आप किस नजर से उसको देखते हो|

अगर आपके सामने कोई प्रॉब्लम आती है तो आप और थोड़ा रुककर के उसके उप्पर चिंतन मनन करना होगा, कि किस प्रकार से उसको पॉजिटिव बनाया जाए, जिससे कि वह सकारात्मक परिणाम देने लगे |

शुरुआत में यह सब करने पर आपको थोड़ा बोरिंग जरूर लगेगा, लेकिन जब आप कुछ दिन तक इसे प्रैक्टिस करोगे तो आपकी यह habit में आ जाएगी, आप हर चीज को पॉजिटिव तरीके से देखने ही लगोगे, आपको एक चीज के अलग-अलग परिणाम नजर आने लगेंगे, आप चीजों को ऐसे नहीं देखे कि यह नहीं होगा आप इस प्रकार देखें कि यह किस प्रकार के तरीके से हो सकता है |

3. अपना Purpose खोजे

अगर हमारी जिंदगी में कोई Purpose नहीं होगा तो हमारा Attitude भी डायरेक्शन लैस हो जाएगा, इसलिए आपको परपस का होना बहुत जरूरी है, आपका Goal का होना बहुत जरूरी है कि आपको कहां जाना है |

जब आपका यह क्लियर हो जाएगा तो आप अच्छे तरीके से सोच पाओगे कि आपको अपने Goal तक पहुंचने के लिए क्या नहीं करना चाहिए और क्या करना चाहिए, आपको हर समय अपॉर्चुनिटी दिखाई देगी,  आप समय पर एक्शन लेने लगोगे, जब आपका गोल क्लियर होगा तभी आपके अन्दर Positive Attitude होगा |

4. हमेशा कोशिश करते रहे

आपकी लाइफ में ऐसे कई सारे मोड़ आते हैं, जब पर आप कोशिश करते हैं और बार-बार फेल होते हैं, लेकिन फेल होने पर इसका मतलब यह नहीं है कि आप कोशिश ही करना छोड़ दें, आपको बार-बार कोशिश करनी है |

एक चीटी किसी पेड़ पर चढ़ते वक्त वह ना जाने कितनी बार नीचे गिरती है, लेकिन वह चढ़ना नहीं छोड़ती, वह निरंतर प्रयास करती रहती है, और एक बार अपने मुकाम पर जरूर पहुंचती है क्योंकि उसने अपने प्रयास को निरंतर रखा, इसी प्रकार अगर आपको फेलियर का सामना करना पडे, तो आप पीछे नहीं हटे, आप बार-बार नये-नये तरीके से प्रयास करते रहे, लेकिन उस डायरेक्शन में जाना नहीं छोड़े, आप एक दिन अपने मुकाम तक जरूर पहुंचेंगे |

5. सकारात्मक सोचे

ऐसा कहा जाता है कि जैसे आप सोचते हैं वैसा ही आप बनते हैं, जैसा आप अपने अंदर डालते हैं वैसा ही आपको बाहर नजर आता है, जैसी हमारी सोच बनती है वैसा ही हमारा Attitude बनता है, लेकिन प्रॉब्लम यह है कि हम हर चीज को नकारात्मक तरीके से सोचते हैं, आप जैसे माहौल में रहते हैं आप वैसे ही बनते हैं|

अगर आपको अपने अंदर Positive Attitude लाना है तो आपको ऐसे वातावरण से दूर रहना है जहां पर Negative लोग रहते हैं, Negative बातें करते हैं, एक दूसरे की बुराई करते हो, जिनको हर रोज कमियां निकालने की आदत होती है, जो लोग हमेशा आलस करते हैं, जिनकी आदतें हमेशा बुरी होती है, ऐसे लोगों से हमको दूर रहना चाहिए |

अगर हम ऐसे माहौल में रहेंगे तो हम कभी भी अपने आप में Positive Attitude को नहीं ला पाएंगे, इसलिए आपको ऐसे माहौल को तराशना है या  बनाना है जहां का वातावरण पॉजिटिव है, जहां पर सफल लोग रहते हैं,आप उन लोगों के साथ रहना होगा जो आपको वैल्यू दे |

अगर आपकी सोच बड़ी है और सपने बड़े हैं, हमेशा पॉजिटिव और पावरफुल रहना है, तो आपको उन लोगों को फॉलो करना होगा जो आपको पॉजिटिविटी दे सके |

6. कभी भी डरे नहीं

आज के समय पर आपको जितने भी सफल लोग नजर आते हैं, चाहे वो अंबानी हो अडानी हो, रतन टाटा हो, चाहे वह बिल गेट्स और स्टीव जॉब्स हो, एलोन मस्क हो आदि, ये लोग ना जाने अपने जीवन में कितनी बार फेल हुए है,लेकिन और आज ये पूरी दुनिया में सफलता का विषय हैं |

सोचो अगर ये लोग अपने जीवन में जब पहली बार नाकामयाब हुए थे, तब ये अपना रास्ता बदल लेते, और यह डर जाते कि लोग क्या कहेंगे, मेरे से नहीं होगा, तो क्या ये आज इस मुकाम पर होते |

इंसान के जीवन की असली कहानी तो उसके फेल होने के बाद ही शुरू होती है, क्योंकि Failear जो हमें अपने जीवन में सिखाता है वह दुनिया के किसी भी अध्यापक के द्वारा नहीं सिखाया जाता |

इसलिए आपको अपने जीवन में फेलियर से डरना नहीं है, एक बार आपने जो करने का गोल बना लिया, तो उसे आपको हर हाल में पूरा करना ही है चाहे उसको करने में आपको कितनी भी बार नाकामयाबी का सामना करना पड़े, आपको डरना नहीं है आपको हमेशा निरंतर प्रयास करते रहना है |

7. हमेशा सीखते रहे

अगर आपको अपनी सोच और अपने Attitude को बदलना है तो आपको हमेशा हर रोज कुछ ना कुछ नया सीखते रहना होगा, आपको अच्छी किताबें पढ़नी होगी, आपको जहां से सीखने को मिले सीख ना होगा |

क्योंकि जब आप कुछ ना कुछ नया सीखते रहेंगे तो आपके अंदर जितने भी Negative विचार होंगे वो नष्ट होने लगेंगे, आपको अच्छे विचार आने लगेंगे, आपको नेगेटिविटी में भी पॉजिटिविटी नजर आने लगेगी, आपका डर खत्म होने लगेगा, क्योंकि जब आप सीखते हैं तो अपने आप को जीतने के लिए तैयार करते हैं |

इस संसार में जितने भी सफल लोग हैं वह हमेशा कुछ ना कुछ नया सीखते रहते हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि जब हम सीखना बंद कर देंगे तो हम जितना भी बंद कर देंगे, वो जितना हो सके वो उतना सीखते है |

इसलिए आप भी हर रोज कुछ ना कुछ नया सीखते रहे, और किताबें जरुर पढे, क्योंकि किताबों के अंदर वो खजाना छुपा हुआ है जो आपको किसी भी प्रकार के अंधेरे से उजाले की तरफ ले जा सकता है |

8. समय का उपयोग करें

अपने Attitude को बदलने के लिए एक और सबसे ज्यादा जरूरी है वह है समय (Time) , आपको समय का सही तरीके से उपयोग करना आता है, तो आपके अंदर हमेशा एनर्जी और Positive Attitude बना रहेगा, आप अपनी हर पल को प्रोडक्टिव बना सकते हैं |

इंसान के अंदर Negative Attitude तभी आता है जब वह किसी काम को समय पर नहीं कर पाते है,  इसलिए आपको अपने समय का सही तरीके से उपयोग करना है, अपने समय को ऐसे कार्यों में नहीं लगाए जिनसे हमारे जीवन में कुछ भी हासिल नहीं हो सकता, हमें अपने समय को उस जगह पर लगाना है जिससे हम अपने आप को निखार पाए जिससे हमको कुछ सिखने को मिले |

यह भी पढ़े-

Conclusion:- Negative Attitude Ko Positive Attitude Me Kaise Badle

दोस्तों आज हमने सीखा कि Attitude क्या होता है, और अपने “Negative Attitude Ko Positive Attitude Me Kaise Badle” के बारे में सीखा, आशा करता हूं कि आप को इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई होगी |

यह जानकारी पढ़कर आपको कैसी लगी कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं और साथ ही इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें ताकि उन लोगो को भी यह जानकारी मिल सके की कैसे अपने Negative Attitude को बदलकर Positive Attitude की तरफ ले जाऐ |

आप हमें सोशल मीडिया पर भी फॉलो कर सकते हैं, ऐसी ही हेल्पफूल जानकारी के लिए आप राजस्थानी भैया साइट पर जरूर आए | धन्यवाद!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *